Two miscreants looted purse of woman who travelling in e-rickshaw in Lucknow

anuj crime
– फोटो : iStock

विस्तार


राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद इलाके में शुक्रवार दोपहर ई रिक्शा से जा रही महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स लूट लिया। पर्स बचाने व लुटेरों को पकड़ने की कोशिश में महिला गोद में लिए बच्चे को लेकर चलते ई रिक्शा से गिरकर घायल हो गई। उनके पैर में चोट लगी है। पुलिस ने लूट का केस दर्ज किया है। बाइक सवार बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिली है।

उन्नाव के औरास अटरिया मजरा गांगन बछौली निवासी आरती परिवार संग रहती हैं। उनके मुताबिक शुक्रवार दोपहर मायके माल के मसीढा रतन गांव से ससुराल जाने के लिए निकली। उन्होंने मलिहाबाद चौराहे से हरदोई लखनऊ हाईवे तक का ई रिक्शा किया। आरती की गोद में बच्चा भी था। 

अपाचे बाइक से आए बदमाश

ई रिक्शा मलिहाबाद निवासी सद्दाम चला रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी भी मौजूद थी। ई रिक्शा जब बंजारन खेड़ा चौराहे के पास पहुंचा, तभी अपाचे बाइक सवार दो बदमाश चलते ई रिक्शा से आरती के हाथ में मौजूद हैंड बैग महिला से छीनने लगे। 

उन्होंने ने हिम्मत दिखाई और बैग बचाने के साथ ही बाइक सवारों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन गोद में बच्चा होने के कारण वह फिसल कर गिर पड़ी। इस बीच बाइक सवार लुटेरे उनका बैग लूट ले गए। ई रिक्शे से गिरने से आरती के पैर में चोट लगी। उनके बैग में 23500 रुपये और एक मोबाइल फोन रखा था।

संडीला की तरफ भागते दिख बदमाश

घटना के बाद आरती ने मदद के लिए शोर मचाया पर लोगों के एकत्र होने से पहले ही बाइक सवार बदमाश हरदोई के संडीला की तरफ भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार लुटेरों को इधर-उधर तलाशा पर कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने आरती की तहरीर पर लूट का केस दर्ज कर लिया है। 

एसओ रहीमाबाद अनुभव सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों को चेक करने पर सफेद रंग की बाइक सवार बदमाश दिखे हैं, पुलिस उनकी तलाश में लगी है। पुलिस ई रिक्शा चालक सहित कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें