बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल में शामिल रहे दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में पकड़े गए दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। दोनों शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। दोनों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। 


Two more accused arrested in encounter injured by bullet in Bareilly

मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए दोनों आरोपी
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


बरेली में बवाल के मामले में आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। सीबीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार सुबह करीब सात बजे मुठभेड़ में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने अस्पताल पहुंचकर दोनों आरोपियों से पूछताछ की। इस दौरान दोनों आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। 

loader

बवाल के दौरान लूटी गई थी एंटी राइट गन 

शहर में 26 सितंबर को हुए बवाल के दौरान पुलिस की राइट गन लूटी गई थी। अब सीबीगंज थाना पुलिस ने बंडिया नहर के किनारे बुधवार तड़के हुई मुठभेड़ में शाहजहांपुर जिले के निवासी इदरीश पंखिया उर्फ बोरा उर्फ गोरा को गिरफ्तार कर यह राइट गन बरामद की है। उसका साथी इकबाल भी पकड़ा गया है। मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। 

यह भी पढ़ें- UP: सपा पार्षद पर 1.12 करोड़ का जुर्माना, बिजली चोरी में आठ मुकदमे दर्ज; चार्जिंग स्टेशन पर चला बुलडोजर

एसपी सिटी मानुष पारीक ने जिला अस्पताल जाकर आरोपियों से पूछताछ की। पता चला कि इदरीश शाहजहांपुर जिले के इस्लामनगर पंखाखेड़ा गांव का निवासी है। आईएमसी नेताओं के बुलावे पर वह शुक्रवार को शहर आया था और बवाल में शामिल हुआ था। आरोपी इदरीश ने खलील तिराहे के पास पुलिस टीम पर हमला किया था। पुलिस उसके दूसरे साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *