संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Fri, 13 Sep 2024 03:20 AM IST


Two more air conditioned buses will provide coolness to the passengers during the journey.

Trending Videos



कासगंज। रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को दो और बसों में ठंडक का अहसास होगा। डिपो के बेड़े में जल्द ही दो नई वातानुकूलित बसें शामिल होने वाली हैं। इसके साथ ही डिपो से संचालित होने वाली वातानुकूलित बसों की संख्या बढ़कर पांच हो जाएगी। तीन बसें पहले से संचालित की जा रही हैं। गर्मियों में लोग वातानुकूलित बसों में सफर करना पसंद करते हैं। सर्दी के मौसम के अलावा लोग अन्य दिनों में गर्मी से बचने के लिए ऐसी बसों में यात्रा करने को प्राथमिकता देते हैं जिनमें उन्हें गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ ठंडक का अहसास भी हो। वातानुकूलित बस की उपलब्धता नहीं होने पर ही वे अन्य बसों में यात्रा करते हैं। डिपो से फिलहाल तीन वातानुकूलित बसें कासगंज-दिल्ली मार्ग पर संचालितकी जा रही हैं। तीनों ही बसें सुबह के समय रवाना होकर दोपहर में दिल्ली पहुंचती हैं। इसके बाद तय समय अंतराल के बाद यही बसें कासगज लौटती हैं। अब दो और नई वातानुकूलित बसें मिलने के लिए हरी झंडी मुख्यालय से मिली है। शीघ्र ही दोनों बसें डिपो के बेड़े में होंगी। इस साथ ही इन बसों की संख्या बढ़कर पांच हो जाएगी। अभी इन बसों को मार्ग पर तय नहीं हुआ है। एआरएम ओम प्रकाश ने बताया कि दो और नई वातानुकूलित बसें डिपो को मिलने वाली हैं। इन बसों के आने से यात्रियों को लाभ होगा। जल्द ही इनका मार्ग निर्धारित किया जाएगा।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें