{“_id”:”677ee833dc4c968f570c4ef9″,”slug”:”two-murderers-arrested-sent-to-jail-jhansi-news-c-11-1-jhs1031-470215-2025-01-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: दो हत्यारोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मऊरानीपुर। जमीन की रंजिश में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना लहचूरा क्षेत्र के खरका माफ में जमीन की रंजिश में बीते रविवार शाम भाई सहित छह लोगों ने मिलकर गोविंददास अहिरवार (50) के ऊपर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। झांसी में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। लहचूरा पुलिस ने 8 लोगों के ऊपर हत्या एवं गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। बुधवार को थाना प्रभारी लहचूरा ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर अमोल उर्फ अम्मू एवं बालादीन अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद
