कासगंज। पुलिस भर्ती परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। कासगंज-रावतपुर-कासगंज एक जोड़ी ट्रेन 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को संचालित होगी। 24, 25 एवं 31 अगस्त को कासगंज-मथुरा-कासगंज एक जोड़ी ट्रेन चलेंगी। 05111 कासगंज-रावतपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को कासगंज से 16:00 बजे प्रस्थान कर गंजडुडवारा से 16:47 बजे, पटियाली से 16:57 बजे, दरियावगंज से 17:12 बजे, कायमगंज से 17.35 बजे, फर्रुखाबाद से 18:45 बजे, कन्नौज से 20:07 बजे तथा कल्यानपुर से 21:38 बजे छूटकर रावतपुर 22:05 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05112 रावतपुर-कासगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को रावतपुर से 22:40 बजे प्रस्थान कर बर्राजपुर से 23:07 बजे, कन्नौज से 23:52 बजे, दूसरे दिन गुरसहायगंज से 00:15 बजे, फर्रुखाबाद से 01:15 बजे, गंजडुडवारा से 02:27 बजे छूटकर कासगंज 04.00 बजे पहुंचेगी। 05113 कासगंज-मथुरा कैंट अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 24, 25 एवं 31 अगस्त को कासगंज से 18:40 बजे प्रस्थान कर सिकंदराराऊ से 19:05 बजे तथा हाथरस सिटी से 19:37 बजे छूटकर मथुरा कैंट 20:30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05114 मथुरा कैंट-कासगंज विशेष गाड़ी 24, 25 एवं 31 अगस्त को मथुरा कैंट से 21:00 बजे प्रस्थान कर हाथरस सिटी से 21:35 बजे तथा सिकंदरा राव से 22:02 बजे छूटकर कासगंज 22:40 बजे पहुंचेगी। परीक्षाओं को देखते हुए छह ट्रेनों को पुलिस भर्ती परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रि-शेड्यूल कर चलाया जाएगा। फर्रुखाबाद से चलने वाली 04134 फर्रुखाबाद-कानपुर सेंट्रल अनारक्षित विशेष गाड़ी फर्रुखाबाद से 180 मिनट पुनर्निर्धारित कर 10:00 बजे के स्थान पर 13.00 बजे चलेगी। कासगंज से 05380 कासगंज-लखनऊ जंक्शन अनारक्षित विशेष गाड़ी कासगंज से फर्रुखाबाद के मध्य 30 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलेगी। 15061 कासगंज-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस 35 मिनट पुनर्निर्धारित कर कासगंज से 17:25 बजे के स्थान पर 18:00 बजे चलाई जाएगी । 05338 बरेली सिटी-कासगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी 80 मिनट पुनर्निर्धारित कर बरेली सिटी से 17:10 बजे के स्थान पर 18:30 बजे चलाई जाएगी। 05329 बरेली सिटी-पीलीभीत 215 मिनट पुनर्निर्धारित कर बरेली सिटी से 10:10 बजे के स्थान पर 13:45 बजे चलेगी। 05348 अछनेरा-कासगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी मथुरा कैंट से 75 मिनट पुनर्निर्धारित कर 11:50 बजे के स्थान पर 13:05 बजे चलाई जाएगी।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें