एसडीएम आदेश सिंह सागर पर आरोप है कि उन्होंने फिरोजाबाद में तैनाती के दौरान पीड़ित की जमीन का कुछ हिस्सा अपने कंप्यूटर अपरेटर के नाम कराते हुए चार लाख रुपये भी ले लिए। उसकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था।


Two PCS officers suspended for allegations of corruption.

कलेक्टर ने पंचायत समन्वयक अधिकारी को किया निलंबित

Trending Videos



विस्तार


योगी सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप में दो पीसीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। जौनपुर के मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) गणेश प्रसाद सिंह और बिजनौर के उपजिलाधिकारी आदेश सिंह सागर को निलंबित करते हुए राजस्व परिषद से संबद्ध किया गया है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ जांच अलग-अलग मंडलों के मंडलायुक्तों को सौंपी गई है।

Trending Videos

जौनपुर के सीआरओ गणेश प्रसाद सिंह पर वित्तीय अनियमित्ताओं के साथ ही सरकारी कामकाज में गड़बड़ी करने का आरोप है। शिकायतों के आधार पर जिलाधिकारी जौनपुर ने नियुक्ति विभाग को उन्हें निलंबित किए जाने के संबंध में पत्र भेजा था। जांच के बाद उनके ऊपर लगाए गए आरोप की पुष्टि हुई है। इसके आधार पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

बिजनौर के एसडीएम आदेश सिंह सागर पर आरोप है कि उन्होंने फिरोजाबाद में तैनाती के दौरान पीड़ित की जमीन का कुछ हिस्सा अपने कंप्यूटर अपरेटर के नाम कराते हुए चार लाख रुपये भी ले लिए। उसकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। उसने एसडीएम के यहां इसे खाली कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। उसकी जमीन का कब्जा तो खाली नहीं कराया गया, बल्कि उसकी जमीन में हिस्सेदारी लेने के साथ पैसा ले लिया। उसकी शिकायत पर एडीएम स्तर से इसकी जांच कराई गई थी, लेकिन उसके संतुष्ट न होने पर मामला शासन को भेज दिया गया। शासन स्तर से उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें