{“_id”:”698f9617b6d51a643905b6e9″,”slug”:”two-people-from-tedhi-bagiya-were-caught-stealing-butter-agra-news-c-25-1-agr1034-988812-2026-02-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: मक्खन चुराने में पकड़े गए टेढ़ी बगिया के दो लोग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

गोंडा/आगरा। शीतगृह से मक्खन की चोरी में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गोंडा-इगलास मार्ग के भैंया पुलिया स्थित एक शीतगृह से 10 फरवरी की रात मक्खन की चोरी हुई थी। मामले में शीतगृह महाप्रबंधक गौरव गौड़ ने 181 कार्टन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि शुक्रवार को खैर-इगलास मार्ग से आरोपी मुलायम सिंह बघेल व योगेश उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया। वह आगरा के टेढ़ी बगिया के रहने वाले हैं। घटना में शामिल अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया है कि आरोपियों ने इगलास-मथुरा मार्ग पर एक ढाबे के पास गाड़ी में पंक्चर का बहाना बनाकर मक्खन के 19 कार्टन तिरपाल से ढककर रख दिया था। संवाद
