{“_id”:”677e156e314e760a93096ad7″,”slug”:”two-people-offered-namaz-in-jais-railway-station-premises-despite-ban-2025-01-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP News: रोक के बावजूद इस रेलवे स्टेशन परिसर में दो लोगों ने पढ़ी नमाज, वीडियो आया सामने”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
जायस रेलवे स्टेशन परिसर में दो लोगों ने पढ़ी नमाज – फोटो : संवाद
विस्तार
सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने से शासन के मना करने के बावजूद अमेठी में जायस रेलवे स्टेशन परिसर में दो लोगों ने नमाज पढ़ी। इस वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने इसे आरपीएफ का मामला बताया है। वहीं स्टेशन पर तैनात एक अधिकारी ने कहा कभी-कभी लोग परिसर में नमाज पढ़ लेते हैं। फिलहाल वायरल वीडियो के मामले में कोई जानकारी नहीं है।
Trending Videos
जायस रेलवे स्टेशन परिसर में गेट के सामने दो लोगों ने बारी-बारी से नमाज पढ़ा। इसका वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि सोमवार को कुछ लोग रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने के लिए आए थे। इसी बीच उन्होंने रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के बाहर नमाज पढ़ी।
सिविल पुलिस का कोई संबंध नहीं
मामले में जायस थाना के एसएचओ रवि सिंह ने कहा कि इससे सिविल पुलिस का कोई संबंध नहीं है। रेलवे स्टेशन आरपीएफ के क्षेत्र में आता है। वहीं रेलवे स्टेशन पर तैनात अधिकारी मधुकर कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी अभी हुई है। क्योंकि हम लोग ड्यूटी के दौरान ऑफिस से बाहर नहीं जा पाते हैं।
भाजपा आईटी सेल के संयोजक अंशु तिवारी ने कहा कि जायस रेलवे स्टेशन पर नमाज पढ़ी गई है। जो सही नहीं है। इस तरह से करना आपसी सौहार्द को बिगाड़ने के काम है। ऐसे मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
नमाज पढ़ने वालों की पहचान हुई
सूत्रों की मानें तो वीडियो वायरल होने के बाद मामले में पुलिस भी एक्टिव हुई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़ने वालों की पहचान कर ली है। हालांकि आरपीएफ के जिम्मेदार मामले में कोई भी बयान देने से बच रहे हैं।