
घटना स्थल पर जांच करते पुलिस कर्मी
– फोटो : पुलिस
विस्तार
हाथरस में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव में 26 जनवरी को गांव के ही दो सगे भाइयों ने एक निजी विद्यालय में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोरी ने देर शाम घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में अवगत कराया। परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को घटना के संबंध में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
27 जनवरी को घटना की जांच करने पुलिस अधीक्षक हाथरस, सीओ सादाबाद और कोतवाली प्रभारी चंदपा किशोरी के गांव पहुंचे। पुलिस ने किशोरी और दोनों आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। पुलिस ने घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी के पिता ने गांव के ही दो सगे भाइयों पर उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई। सीओ सादाबाद ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चिकित्सीय परीक्षण के बाद जेल भेज दिया गया है।
