संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Mon, 26 May 2025 11:22 PM IST

Two rooms are being built at a cost of Rs 10 lakh under the Critical Gaps scheme

नेहरू स्टेडियम में बन रहा चेंजिंग रूम। 
– फोटो : नेहरू स्टेडियम में बन रहा चेंजिंग रूम।


loader



मैनपुरी। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए दो नए चेंजिंग रूम का निर्माण कराया जा रहा है। क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत करीब 10 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। एक माह में चेंजिंग रूम बनाने का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Trending Videos

स्टेडियम में चेंजिंग रूम न होने से प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाडि़यों को परेशानी होती थी। खेल कार्यालय ने जिलाधिकारी से इसके निर्माण की मांग की थी। डीएम ने क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत निर्माण की स्वीकृति दी है।

क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि योजना के तहत स्टेडियम में 10 लाख रुपये की लागत कार्यदायी संस्था ने निर्माण शुरू कर दिया है। संस्था को एक माह में रूम बनाकर खेल कार्यालय को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। चेंजिंग रूम बनने से महिला और पुरुष खिलाडि़यों को सुविधा मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें