संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

झांसी। बीते दिनों अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस में शराब की तस्करी के मामले में रेलवे ने आरपीएफ के दो सुरक्षा कर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

सोमवार को अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन के थर्ड एसी इकोनॉमी कोच के टॉयलेट से ट्रेन में तैनात टीटीई ने शराब की बोतलों का जखीरा बरामद किया था। शुरुआती जांच में पता चला था कि यह शराब टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर तीन युवक ट्रेन में रख गए थे और यहीं से उतरकर फरार हो गए। टीकमगढ़ स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवान और सब इंस्पेक्टर की लापरवाही उजागर होने के बाद रेलवे ने दोनों कर्मियों को निलंबित कर दिया है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लापरवाही से ड्यूटी करने के मामले में दोनों सुरक्षा कर्मियों को निलंबित किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *