two-storey house and doctor clinic caught fire in Lucknow and cylinder exploded with bang

fire demo
– फोटो : istock

विस्तार


उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शुक्रवार रात डॉक्टर के दो मंजिला मकान और भूतल पर संचालित क्लीनिक में आग लग गई। क्लीनिक के गेट पर रखा गैस सिलेंडर फट गया। हादसे में डॉक्टर परिवार फंस गया। दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों से एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। 

मामला गोमतीनगर थाना क्षेत्र के विरामखंड का है। यहां के निवासी डॉ आरपी सिंह का दो मंजिला मकान है। भूतल पर उनका गंगा लक्ष्मी ऑर्थो क्लीनिक है। शुक्रवार रात करीब 12 बजे उनकी क्लीनिक में आग लग गई। देखते ही देखते आग पहले और दूसरे तल तक पहुंच गई। 

यह भी पढ़ेंः- UP: डिप्टी सीएम केशव का तंज, अखिलेश का पीडीए परिवारवाद की एजेंसी, टिकट सिर्फ परिवार के लोगों को देते हैं

गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया

आग की लपटों और धुंए के कारण डॉक्टर उनकी पत्नी व एक बच्चा फंस गया। वे मदद के लिए चीखने चिल्लाने लगे। हादसे से मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटनास्थल पर पहुंचे दमकल कर्मी तीन गाड़ियों से आग बुझाने में जुट गए। तभी एकाएक क्लीनिक के गेट पर रखा एलपीजी गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। 

सांस लेना भी हो गया था दूभर

लोगों में दहशत फैल गई। इस बीच आग की लपटें और विकराल हो गईं। पड़ोसी के मकान भी इसकी चपेट में आ गए। किसी तरह से डॉक्टर आरपी सिंह व उनके परिवार ने पड़ोसी की छत फांद कर अपनी जान बचाई। धुआं इतना अधिक थी कि दमकल कर्मियों का सांस लेना दूभर हो गया।

यह भी पढ़ेंः- UP: 10 नवंबर तक कर सकेंगे कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना में आवेदन, ओबीसी वर्ग के शिक्षित बेरोजगारों के लिए है यह योजना

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

उन्होंने बीए सेट पहनकर कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में आग बुझा ली। एफएसओ सुशील यादव के मुताबिक हादसे में क्लीनिक में रखा फर्नीचर, एसी, मेडिकल स्टोर व एक्स रे की मशीनें जल कर राख हो गईं। आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *