{“_id”:”66e1ee789e09293d360d1a04″,”slug”:”two-sub-stations-stalled-due-to-lightning-power-cut-in-13-villages-orai-news-c-224-1-ka11004-119560-2024-09-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: बिजली गिरने से दो उपकेंद्रों ठप, 13 गांवों की बत्ती गुल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मुहम्मदाबाद। बारिश के बीच उपकेंद्र पर बिजली गिरने से 13 गांवों की बत्ती गुल हो गई। बिजली विभाग की टीम फाल्टों को खोजने में लगी हुई है।
डकोर क्षेत्र के कुसमिलिया बिजली उपकेंद्र के उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर पर मंगलवार की रात बिजली गिर गई। जिससे पावर हाउस के तीन फीडरों से जुड़े मुहम्मदाबाद, कुसमिलिया, डकोर, ऐरी, रमपुरा, बंधौली, मोहाना, मकरेछा, टिमरों समेत 13 गांवों की बत्ती गुल हो गई। एसएसओ आशुतोष व राकेश ने बिजली आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास किए तो फीडरों में रेड लाइट बिलिंक होकर एसी फेल का ऐरर लिखा आने लगा। इंजीनियरों को बुलाकर फॉल्ट ठीक कराया जा रहा है। वहीं पिंडारी पॉवर हाउस यार्ड के नजदीक भी बिजली गिरने से बिजली प्रभावित हो गई। सूचना पर पहुंची इंजीनियरों की टीम फॉल्ट को ठीक करने में जुट गई है।
कोट
कुसमिलिया बिजली उपकेंद्र के उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर पर पिंडारी पावर हाउस यार्ड के समीप बिजली गिरने से उपकरणों को क्षति पहुंची है। सूचना मिलने पर दोनों पावर हाउसों पर इंजीनियरों के साथ पहुंचकर फॉल्ट को ठीक कराया जा रहा है।
ब्रजेंद्र पाल, अवर अभियंता, बिजली विभाग उरई
