Two teenage girls left homes after befriending boys on Instagram

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार (सांकेतिक)
– फोटो : ANI

विस्तार


सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर कुछ दिनों की दोस्ती परिवारों के लिए मुसीबत बन रही है। किशोर इसके सबसे ज्यादा शिकार हो रहे हैं। इंस्टाग्राम पर दोस्ती होने के बाद हसायन क्षेत्र के एक गांव की दो किशोरियां दो अलग-अलग लड़कों से साथ घर छोड़ कर चली गईं। परेशान परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने एक किशोरी को उसके प्रेमी के साथ फिरोजाबाद से पकड़ लिया है। दूसरी किशोरी की तलाश अभी तक जारी है। दूसरी किशोरी के बारे में पुलिस अभी तक कोई सुराग नही लगा पाई है। 

Trending Videos

क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत के मजरा की दो किशोरियां सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर अलग-अलग जगहों के दो युवकों के संपर्क में आईं। दोनों किशोरियां अपने घर से बिना बताए ही चली गईं। दोनों किशोरियों के परिजनों के द्वारा बाइक सवार युवक द्वारा उन्हें ले जाने की शिकायत की गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से एक किशोरी को फिरोजाबाद जनपद क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी सहित पकड़ लिया। दूसरी किशोरी की तलाश जारी है। 

कालेज पढने गई किशोरी हुई गायब 

हसायन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी क्षेत्र के एक इंटरमीडिएट कालेज में पढ़ने गई, लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। परिजनों ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्री क्षेत्र के एक इंटर काॅलेज में पढ़ती है। परिजनो ने पुलिस से छात्रा की तलाश करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *