{“_id”:”6715749e893c746101035094″,”slug”:”two-trains-cancelled-many-arrived-late-passengers-upset-orai-news-c-224-1-ori1005-121213-2024-10-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: दो ट्रेनें निरस्त, कई देरी से आईं, यात्री हुए परेशान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

डोमिनगढ़ व जगतबेला स्टेशन के पास ट्रैक मरम्मत के चलते ट्रेनें हो रहीं प्रभावित

Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

उरई। रविवार को झांसी कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली दो यात्री ट्रेनें निरस्त रहीं। जबकि, कई ट्रेनें देरी से आईं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई।

बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे में गोरखपुर मंडल के डोमिनगढ़ और जगतबेला स्टेशनों पर ट्रैक मरम्मत का काम चल रहा है। इसके चलते रविवार को ग्वालियर से बरौनी जाने वाली ट्रेन नंबर 04137 स्पेशल क्लोन छपरा मेल, फोरबिसगंज से आगरा कैंट जाने वाली ट्रेन नंबर 04196 स्पेशल ट्रेन निरस्त रही। वहीं, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 05326 स्पेशल अपने निर्धारित समय सुबह 6:28 बजे के स्थान पर दोपहर 2. 25 बजे करीब आठ घंटे देरी से आई।

इसके अलावा मदुरई से कानपुर सेंट्रल जाने वाली ट्रेन नंबर 01928 स्पेशल ट्रेन 7 घंटे 52 मिनट देरी से आई। बरौनी से ग्वालियर जाने वाली ट्रेन नंबर 11124 छपरा मेल एक घंटे 38 मिनट, गोरखपुर से कोच्चिवैली जाने वाली ट्रेन नंबर 12511 राप्तीसागर एक्सप्रेस एक घंटे 18 मिनट देरी से आई। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा। जिससे उन्हें त्योहार के दिनों में परेशानी हुई। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रैक मरम्मत के काम के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी हो रही है। जल्द काम समाप्त होने पर समस्या दूर हो जाएगी।

ब्लॉक में फंसी समर स्पेशल, यात्री परेशान

फोटो-5-प्लेटफार्म नंबर एक पर ब्लॉक में खड़ी मुंबई गोरखपुर स्पेशल गोरखपुर एक्सप्रेस। संवाद

उरई। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली समर स्पेशल पैसेंजर ट्रेन पॉवर व ट्रैफिक ब्लॉक में एक घंटे फंसी रहीं। इसकी वजह से यात्रियों को स्टेशन पर एक घंटे इंतजार करना पड़ा। रविवार को उरई सरसोकी आटा सेक्शन में ट्रैक मरम्मत के काम के लिए 2:15 घंटे का पावर ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था। इसी बीच मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 05326 दोपहर 2:25 बजे स्टेशन पर आकर खड़ी रही। इसके बाद ब्लॉक समाप्त होने के बाद ट्रेन को 3:25 बजे एक घंटे तक अतिरिक्त रोका गया। इसकी वजह से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। (संवाद)

सुरक्षाबलों ने की ट्रैक पर पेट्रोलिंग

उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड के उरई सरसोकी सेक्शन में आगामी दिवाली, छठ पूजा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल यात्री सुरक्षा, ट्रैक और ट्रेन सुरक्षा को लेकर अलर्ट है। शनिवार रात इस सेक्शन में जीआरपी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने फोर्स के साथ पेट्रोलिंग की। उन्होंने सरसोकी स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस मानवेंद्र निरंजन से जानकारी ली। स्टेशन पर आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। उन्होंने सरसोकी से लेकर उरई स्टेशन तक पेट्रोलिंग की। बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार ट्रैक की पेट्रोलिंग तेज की गई है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें