{“_id”:”698a3b8456b643911809ce7c”,”slug”:”two-trains-including-the-barrackpore-express-have-been-cancelled-and-several-others-are-running-late-orai-news-c-224-1-ori1005-140291-2026-02-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: बैरकपुर एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनें निरस्त, कई देरी से आई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Two trains, including the Barrackpore Express, have been cancelled, and several others are running late.



उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली दो ट्रेनें सोमवार को निरस्त रहीं, जबकि कई ट्रेनें देरी से आईं। इस वजह से यात्रियों को परेशानी हुई। ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल (11123) व कोलकाता से झांसी जाने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरकपुर एक्सप्रेस (22197) निरस्त रही। इसके अलावा मुंबई से प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस (12173) एक घंटा 20 मिनट, मुंबई से सुल्तानपुर जाने वाली सुल्तानपुर एक्सप्रेस (12144) अपने निर्धारित समय से 2 घंटा देरी से आई। अहमदाबाद से बनारस जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस (19165) एक घंटा 40 मिनट देरी से आई। वहीं गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली डेक्कन एक्सप्रेस (07076) निर्धारित समय से अनिश्चितकालीन देरी से चल रही है। इन ट्रेनों के देरी से आने की वजह से यात्रियों को कई घंटे इंतजार करना पड़ेगा। इससे उनको गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी होगी। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेनों के संचालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिससे यात्रियों को परेशानी न हो। (संवाद)

loader

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें