उन्नाव के शुक्लागंज में कोतवाली गंगाघाट के डाकतार कॉलोनी ब्रह्मनगर निवासी कारोबारी के घर मंगलवार दोपहर तीन नकाबपोश बदमाश चाची दरवाजा खोलो कहकर दाखिल हुए। घर में मौजूद दो महिलाओं के हाथ पैर बांधकर मुंह पर टेप चिपका दिया। लाखों की लूटपाट कर बदमाश फरार हो गए।

loader

बारदाना कारोबारी राकेश शुक्ला के अनुसार, बदमाश घर से 10 लाख की नकदी, 20 लाख के जेवर और लाइसेंसी रिवाल्वर ले गए। कारोबारी की पत्नी सीता ने बताया कि दो मंजिला मकान में नीचे किरायेदार रहते हैं। मंगलवार दोपहर पति कानपुर गए थे। 




Trending Videos

two women hands and legs were tied and tape was pasted on mouths In Unnao sack trader house looted

कारोबारी के घर महिलाओं को बंधक बनाकर लूट, जांच के लिए पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


बेटी खुशी स्कूल में थी। घर पर वह और किरायेदार महिला रत्ना थीं। रत्ना ने पुलिस को बताया कि दोपहर 12:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाश गेट पर आए और बोले चाची दरवाजा खोलो… सीता चाची से मिलना है।

 


two women hands and legs were tied and tape was pasted on mouths In Unnao sack trader house looted

कारोबारी के घर महिलाओं को बंधक बनाकर लूट, पीड़ित कारोबारी की पत्नी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


रस्सी से हाथ-पैर बांधे और मुंह पर टेप लगाकर किचन में बंद किया

दरवाजा खोलते ही तीनों ने उन्हें दबोच लिया। रस्सी से हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर टेप लगाकर किचन में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश पहली मंजिल पर गए और सीता के भी हाथ-पैर बांधकर मुंह पर टेप चिपका दिया। विरोध करने पर एक बदमाश ने उनके मुंह पर दो घूंसे मारे जिससे उनके दो दांत टूट गए। एक बदमाश ने उनके बाएं हाथ का अंगूठा भी चबाया और गला दबाकर अचेत कर दिया।

 


two women hands and legs were tied and tape was pasted on mouths In Unnao sack trader house looted

कारोबारी के घर महिलाओं को बंधक बनाकर लूट, घर में खुले पड़े संदूक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


सीता के अनुसार, कुछ समय बाद जब उन्हें होश आया तो कमरे में रखे बक्शे व अलमारी खुली पड़ी थी। किसी तरह खुद को खोला और नीचे जाकर शोर मचाया। किचन में बंद रत्ना को भी बाहर निकाला। सूचना पर राकेश भी घर पहुंचे।


two women hands and legs were tied and tape was pasted on mouths In Unnao sack trader house looted

कारोबारी के घर महिलाओं को बंधक बनाकर लूट, घर के बाहर लगी भीड़
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


एसपी दीपक भूकर ने बताया कि खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। राकेश ने तहरीर में नकदी और जेवर लूटे जाने की बात कही है। रकम नहीं खोली गई है। तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि देर रात चार लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *