संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:31 PM IST

फोटो 27: सोहिल की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
{“_id”:”69b5a243ff680e411606e657″,”slug”:”two-youths-died-after-falling-from-muri-express-etawah-news-c-12-knp1024-1455951-2026-03-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: मुरी एक्सप्रेस से गिरकर दो युवकों की गई जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:31 PM IST

फोटो 27: सोहिल की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी भरथना (इटावा)। क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास कानपुर जाने वाली लाइन पर शनिवार दोपहर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में खलबली मच गई।सूचना पर पहुंची जीआरपी और थाना पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी के लिए भेज दिए। एक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि दोनों मुरी एक्सप्रेस से गिरे हैं।
शनिवार दोपहर 1 :33 बजे मुरी एक्सप्रेस से सफर कर रहे दो युवक अचानक स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे गिर गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से एक युवक की पहचान कानपुर देहात के थाना रूरा में अमौली गांव निवासी सोहिल (23) पुत्र मोहम्मद राशिद के रूप में हुई है। उसकी शिनाख्त भरथना गांव मंगुपुर निवासी इमरान खान ने अपने बुआ के बेटे के रूप में की। बताया जा रहा है कि दोनों युवक टूंडला से झींझक की ओर ट्रेन से यात्रा कर रहे थे।
ट्रेन में सोहिल का बड़ा भाई भी साथ में था जो उससे कुछ ही दूरी पर बैठा था। घटना की जानकारी मिलते ही उसने अपने मामा के बेटे इमरान को फोन किया जिसके बाद इमरान मौके पर पहुंचा और सोहिल की शिनाख्त की। दूसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। रेलवे पुलिस और थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है तथा अज्ञात युवक की शिनाख्त के प्रयास कर रही हैं।