बदायूं के बिसौली में रविवार की रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हाईवे पर अनियंत्रित हुई कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।  


Two youths died after their car collided with a tree on the highway in Budaun

फरमान और सलमान के फाइल फोटो
– फोटो : संवाद



विस्तार


बदायूं के बिसौली में रविवार रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर नाले के पार जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक अन्य युवक की हालत गंभीर है। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। तीनों युवक सीखने के लिए रिश्तेदार की कार लेकर गए थे। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। 

बिसौली नगर के मोहल्ला सराय निवासी फरमान (19 वर्ष) पुत्र फहीम के घर पर रविवार रात को रिश्तेदार अपनी कार से आए थे। परिजन उनकी मेहमान-नवाजी में लग गए। इसी दौरान फरमान कार की चाबी लेकर बाहर निकल गया। उसने अपने मोहल्ले के ही साथी सलमान (20 वर्ष) पुत्र यासीन और हसीन (18 वर्ष) पुत्र महबूब को भी बुला लिया। युवक कार चलाना नहीं जानते थे। 

यह भी पढ़ें- UP News: फेसबुक पर प्यार और फिर…, दूसरे समुदाय के युवक ने बिछाया ऐसा जाल, युवती के पिता ने कराई रिपोर्ट

परिजनों ने बताया कि फरमान ने एक दो बार ही कार चलाई थी। कार लेकर तीनों मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर निकल गए। चंदौसी रोड स्थित हरि फार्म के पास पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर करीब पांच फीट नाले के पार जा गिरी। तीनों युवक कार में फंस गए। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *