{“_id”:”67896e26533f9356cc0c1f7f”,”slug”:”two-youths-seriously-injured-in-car-collision-jhansi-news-c-11-1-jhs1031-475796-2025-01-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: कार की टक्कर से दो युवक गंभीर घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मोंठ। झांसी-कानपुर मार्ग पर अमरा बस स्टैंड के पास गुरुवार की शाम कार की टक्कर से दो युवक गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को मोंठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया।
ग्राम अमरा में बड़ी माता मंदिर के पास रहने वाले गोलू (22) पुत्र स्व. कौशल कुशवाहा और अरुण (24) पुत्र बाबूलाल कुशवाहा खेत से लौटकर घर जा रहे थे। शाम चार बजे जैसे ही वे अमरा बस स्टैंड के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने इसकी सूचना युवकों के परिजन को दी। परिजन तुरंत पहुंचे और प्राइवेट वाहन से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी में गोलू की हालत नाजुक बनी हुई है। संवाद
