Two youths were called after luring them in a honey trap, kept them hostage in the car for seven hours and bea

जानकारी देता पीड़िता
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एलआईयू सिपाही के बेटे ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर रंजिश में बदला लेने के लिए दो युवकों को हनी ट्रैप का सहारा लेकर मिलने बुलाया। इनोवा कार से अगवा कर उन्हें सात घंटे तक बंधक बनाकर पीटा। इसके बाद लहूलुहान हालत में अलग-अलग जगहों पर दोनों को फेंककर फरार हो गए।

पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कल्याणपुर के राधापुरम निवासी आईटीआई छात्र आयुष द्विवेदी और उसके साथियों ने करीब दो माह पूर्व एलआईयू सिपाही के बेटे सनी यादव उर्फ हिमांशु को कल्याणपुर बारासिरोही में जमकर पीटा था। सनी अस्पताल में भर्ती था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *