U-19 World Cup, Kanpurs बselected in Indian team, continuously performing better since 2018

फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


साउथ अफ्रीका में होने वाले अंडर-19 विश्वकप के लिए व व ट्राई सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा मंगलवार को बीसीसीआई ने की। लगातार घरेलू क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहर में रहकर क्रिकेट सीखने वाले आदर्श सिंह का चयन हुआ है। इससे पहले उनका चयन यूपी टी-20 क्रिकेट लीग में भी हुआ था।

इसमें कानपुर सुपर स्टार टीम ने आदर्श सिंह को तीन लाख रुपए में खरीदा था। उनके विश्वकप अंडर-19 टीम में चयनित होने पर परिवार वालों ने खुशी जाहिर की है। मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले किसान नरेंद्र कुमार सिंह व मंजू लता सिंह के बेटे आदर्श सिंह बर्रा-8 में किराए के मकान में रहकर क्रिकेट को सीखा है।

पिता नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आदर्श तीन साल का था तब से क्रिकेट सीखने की जिद्द पकड़ी और अपने भाई अंकित सिंह के साथ कानपुर में ही रहने लगा। यहां पर उसकी पढ़ाई केडीएमए स्कूल में प्रारंभ हुई और यहीं पर उसने क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। यहीं से अपने बेहतरीन खेल के दम पर आदर्श ने अंडर-14 के साथ ही अंडर-16 व 19 क्रिकेट टीम में यूपी की ओर से कप्तान रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें