अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह

Updated Mon, 21 Oct 2024 05:04 AM IST

तीनों उमेश पाल हत्याकांड के नामजद आरोपी हैं। घटना के बाद ही उनके खिलाफ पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। तलाश में एसटीएफ तक लगी लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। गुड्डू मुस्लिम मूल रूप से शिवकुटी के लाला की सराय, साबिर पूरामुफ्ती के मरियाडीह व अरमान सिविल लाइंस का रहने वाला है।

Umesh Pal Murder: Chargesheet filed against Guddu Muslim, Sabir and Armaan

माफिया अतीक अहमद और उमेश पाल। फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला।

Trending Videos

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे पांच लाख के तीन इनामी शूटराें के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की कर दी गई है। इनमें गुड्डू मुस्लिम के साथ ही साबिर व अरमान शामिल हैं। तीनों हत्याकांड के बाद से ही लगभग डेढ़ साल से फरार हैं। उनके खिलाफ पूर्व में कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी है।

Trending Videos

तीनों उमेश पाल हत्याकांड के नामजद आरोपी हैं। घटना के बाद ही उनके खिलाफ पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। तलाश में एसटीएफ तक लगी लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। गुड्डू मुस्लिम मूल रूप से शिवकुटी के लाला की सराय, साबिर पूरामुफ्ती के मरियाडीह व अरमान सिविल लाइंस का रहने वाला है।

तीनों उमेश पाल व उनके दो सरकारी गनर की हत्या की घटना के सीसीटीवी फुटेज में भी नजर आए हैं। गुड्डू मुस्लिम ने घटना के दौरान उमेश व उनके गनर राघवेंद्र सिंह पर बम से हमला किया था जबकि साबिर व अरमान ने कार में बैठे गनर संदीप निषाद पर राइफल व पिस्टल से गोलियां बरसाई थीं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *