{“_id”:”67325d61b8e3480b0908cc34″,”slug”:”unable-to-repay-bank-loan-farmer-commits-suicide-by-hanging-himself-orai-news-c-224-1-ori1005-122022-2024-11-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: बैंक का लोन न चुका पाने पर किसान ने फंदा लगा दी जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Tue, 12 Nov 2024 01:09 AM IST

loader

Unable to repay bank loan, farmer commits suicide by hanging himself



कोंच। किसान ने घर के आंगन में लगे जाल से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान थे। कैलिया थाना क्षेत्र के बरौदा कलां निवासी रामकुमार शिवहरे (52) खेती किसानी करते थे। रविवार शाम वह खेत से लौटे और खाना खाकर सोने चले गए। रात में घर के आंगन में लगे जाल से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह पत्नी उर्मिला सोकर जागी तो पति का फंदे पर शव लटका देख कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह पिछले तीन दिन से परेशान चल रहे थे।

परिजनों ने बताया कि पारिवारिक जरूरत के चलते कोंच स्थित इंडियन बैंक से उन्होंने दो लाख लोन ले रखा था, पर किसी कारणवश चुका नहीं पा रहे थे। इसी को लेकर वह परेशान चल रहे थे। उनके पास छह बीघा जमीन है। इसी से वह परिवार का भरण पोषण भी कर रहे थे। उनके दो लड़के हैं। किसान की मौत से उर्मिला देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राजीव कुमार बैस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।ध



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *