Uncle had murdered a minor girl in Jhansi after failing to sexual harassment

झांसी में मौके पर जांच करती पुलिस
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


झांसी के बबीना थाना इलाके में हुई किशोरी की हत्या का खुलासा हो गया है। दुष्कर्म में नाकाम रहने पर रिश्ते के चाचा ने ही उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बबीना थाना इलाके के एक गांव में शुक्रवार की सुबह 16 साल की एक किशोरी का रक्तरंजित शव बरामद हुआ था। किशोरी की पत्थर से सिर कूंचकर हत्या की गई थी। हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश जुटी हुई थीं। कई लोगों से पूछताछ की जा रही थी। 

इसके अलावा संदिग्धों पर नजर भी रखी जा रही थी। इसी बीच पुलिस ने मृतका के सौतेले पिता के 36 साल के भाई पूछताछ की, उससे पुलिस को घटना से जुड़ी कुछ जानकारियां मिलीं। इस पर आगे बढ़कर पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया। 

आरोपी ने पुलिस को बताया कि किशोरी के शौच के लिए जाने पर वह उसके पीछे लग गया था। उसके झाड़ियों के बीच पहुंचने पर शारीरिक संबंध बनाने की नीयत से उसे पकड़ लिया। इसका विरोध करने पर उसके सिर में पत्थर मार दिया, जिससे वह घायल होकर गिर गई। इसके बाद उसे घसीटते हुए झाड़ियों में गड्ढे की ओर ले गया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *