Uncontrolled bike falls into ditch, young man dies



बकेवर। महेवा-अछल्दा मार्ग पर ग्राम मुकुटपुरा के पास बुधवार रात खड्ड में गिरे बाइक सवार युवक का सिर पेड़ से टकरा गया जिससे उसकी मौत हो गई। युवक कानपुर देहात के अकबरपुर से लौट रहा था। वह हेलमेट भी नहीं लगाए था। ग्राम इकघरा निवासी रामनरेश ने बताया कि उनका बेटा रवि कुमार (25) अकबरपुर कानपुर देहात में लोहे की गाड़ी उतारने का काम करके बाइक से घर लौट रहा था। तभी बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा अछल्दा मार्ग स्थित ग्राम मुकुटपुरा के पास बाइक अनियंत्रित खड्ड में जा गिरी। इसके बाद रवि का मुंह व सिर पेड़ से जा टकराया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सुबह होने पर ग्रामीणों ने जब शव देखा तो इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। रवि की अभी शादी नहीं हुई थी। सूचना मिलते ही पिता रामनरेश व माता रामकांती समेत छोटे भाई विपिन व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *