{“_id”:”66e34bb0e3645044ec03e0e4″,”slug”:”uncontrolled-car-collided-with-another-after-tyre-burst-13-injured-orai-news-c-224-1-ka11004-119604-2024-09-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: टायर फटने से अनियंत्रित कार दूसरी से टकराई, 13 घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
एट/उरई। टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार दूसरी कार से टकरा गई। जिससे दोनों कारों में सवार 13 लोग घायल हो गए। हादसे से हाईवे पर यातायात रुक गया और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी राजेश सिंह अपने परिजनों के साथ कार से झांसी जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार झांसी-कानपुर हाईवे पर गिरथान गांव के पास पहुंची, इसी दौरान झांसी से आ रही कार का टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर उरई की ओर से आ रही दूसरी कार से टकरा गई।
इससे दोनों कारों में सवार पटेल नगर निवासी राजेश सिंह (40), अशोक (62), सुशील नगर उरई निवासी राजदीप(42), झांसी निवासी सुनीता (40), गौरव (19), विनय जोन (17), स्टेनी जोन (19), जोन पैट्रिक (44), औंता निवासी त्रिलोकी सिंह (50), सरसई निवासी देवेंद्र (49), औंता निवासी रामलखन (40), झांसी निवासी कशिश (07), जालौन रोड निवासी मनोज (35) घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस ने हाइवे की एबुंलेंस से सभी को मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। जबकि क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हाइवे से हटवाकर यातायात शुरू कराया।
