{“_id”:”671574817b5525a8a40c929d”,”slug”:”uncontrolled-car-collides-with-tree-and-turns-into-ravine-five-injured-orai-news-c-224-1-ori1005-121235-2024-10-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: बेकाबू कार पेड़ से टकराकर खड्ड में पलटी, पांच घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कार सवार किशोरी का इलाज कराकर घर लौट रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
माधौगढ़। कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खड्ड में पलट गई। इससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोगों ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। वहां से गंभीर रूप से घायल महिला को डॉक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
कस्बे के मोहल्ला उत्तरी मालवीय नगर निवासी तेज सिंह की पुत्री विनीता देवी (16) को कई दिन से बुखार आ रहा था। शनिवार सुबह हालत ज्यादा खराब होने पर तेज सिंह के रिश्तेदार रामहेतपुरा निवासी अमन गौतम, मां शिववती, भाई जयंत, चाचा बृजेश के साथ कार से विनीता को लेकर उरई आए थे।
यहां से इलाज के बाद देर रात सभी लोग कार से वापस लौट रहे थे, तभी बिरिया मंदिर के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। इससे उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने सभी को कार से बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। हादसे में घायल शिववती की गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। (संवाद)
इनसेट
वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
कोंच। जालौन कोतवाली क्षेत्र के छानी गांव निवासी नीरज याज्ञिक (26) रविवार दोपहर घर से कैलिया थाना क्षेत्र के ब्यौना राजा में मामा के घर जाने के लिए बाइक से निकला था, तभी कैलिया बाईपास पर बिजली घर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। (संवाद)
