uncontrolled pickup collided with electric pole In Mathura Four died including two girls while four injured

अस्पताल पहुंचाए गए घायल।
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मथुरा में गुरुवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। लोग जान बचाने के लिए कूदकर भागे। इसी समय गाड़ी के नीचे आ गए। दो बालिकाओं सहित चार की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। सभी लोग बिहार के गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र आने वाले हेट विद्या हीचापुर गांव के रहने वाले थे।

Trending Videos

हादसा कोसीकलां थाना क्षेत्र के शेरगढ़ रोड स्थित नगरिया सात विसा गांव के पास हुआ। यहां तड़के पहर बिहार के मजदूर ईंट भट्ठा पर काम करने के लिए हरियाणा के पलवल जिले के होडल जा रहे थे। बिहार से अलीगढ़ तक ट्रेन से आए थे। अलीगढ़ से मैक्स पिकअप में सवार होकर होडल जा रहे थे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *