संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sat, 21 Dec 2024 07:18 PM IST

loader

Uncontrolled tractor falls off the road, 5 women injured



– कार को बचाने के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में कराया भर्ती

Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव (मैनपुरी)। गांव नगला मानसिंह मोड़ पर शुक्रवार की रात अचानक सामने आई कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 5 महिलाएं घायल हो गईं। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शुक्रवार की रात एक ट्रैक्टर ट्रॉली थाना क्षेत्र से होकर गुजर रही थी। गांव नगला मानसिंह मोड़ के पास अचानक सामने कार आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने स्टेयरिंग काट दी और अनियंत्रित हुआ ट्रक सड़क से नीचे उतर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठीं शीला देवी निवासी भीलपुर थाना बेवर, विमला देवी नगला मई थाना अलीगंज एटा, राधा, आशा और बबली निवासी गग्गरपुर थाना बेवर घायल हो गए। सभी घायलों को मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सभी महिलाएं करहल से बेवर क्षेत्र के गांव गग्गरपुर जा रहीं थीं। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *