
जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन। पर्वत सिंह बादल ✍️
(उरई जालौन) उरई; जालौन जिलाधिकारी को ज्ञापन भेंट करते हुए सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर एवं विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी ने बताया कि जनपद जालौन कृषि पर आधारित जिला है।जिसमें अधिकांश किसान है उनके जीवन यापन का मुख्य साधन खेती है। किसानों के खेतों के पलेवा का समय चल रहा है इसके बाद भी बिजली की कटौती होने से पलेवा नहीं हो पा रहा है इस लिए लाइट कटौती तत्काल बंद की जाये तथा नहरों सफाई नहीं की गयी है जिसे जल्द करवाया जाये।इसके साथ ही आवारा पशुओं के विचरण से किसानों की फसलों का नुकसान होगा जो आपस में लड़ाई का कारण बनेंगे।इस आवारा पशुओं को गौशालाओं में बंद करवाया जाये। इसके साथ ही 7 सूत्रीय ज्ञापन भेंट कर किसानों की समस्याओं को हल करने की मांग प्रशासन से उठाई है।इस मौके पर प्रमुख रूप से सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्य न्यामतपुर कृष्णगोपाल यादव, पूर्व उपाध्यक्ष नत्थू सिंह कुशवाहा कुआंखेडा उरई,जमालुद्दीन पप्पू जिला महासचिव, महेश द्विवेदी सर, सुरेन्द्र बजरिया, महेंद्र कठेरिया, छुन्ना हुसैन रिजवी, महेश विश्वकर्मा प्रवक्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष आनंद यादव, विवेक यादव, मुबीन भाई, शिवदास श्रीवास, श्रीमती ममता कुशवाहा,
सर्वेश पाल चुर्खी, नारायण दास अहिरवार पूर्व मंत्री, अमित अहिरवार, शबीउददीन, बृजमोहन नरछा, वीरेन्द्र यादव, जीवन बाल्मीकि, राजवीर बाल्मीकि, संतोषी प्रजापति, रेखा परिहार, दीपू त्रिपाठी उरगांव, हरिश्चंद्र यादव जालौन, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी, विजय निश्चा, अशोक गुप्ता, शिवेन्द्र यादव, वेद यादव, कप्तान सिंह राजपूत पूर्व विधायक,
मुहम्मद रसीद मंसूरी (बाबा) विधानसभा सचिव, दशरथ पाल अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ सहित आदि सपाजन मौजूद रहे।