
(उरई जालौन ) आज जालौन‘‘द्वितीय सड़क सुरक्षा पखबाड़ा’’ थाना कोतवाली जालौन पुलिस एवं आरटीओ जालौन द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत कस्बा जालौन में नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया एवं यातायात के नियमों के पालन हेतु शपथ दिलायी गयी कार्यक्रम के अन्तर्गत तृतीय दिवस में परिवहन विभाग द्वारा जनपद के सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार वाहन के माध्यम से आमजनमानस को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी वीडियों दिखाकर सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गयी व सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के विषय में भी सचेत किया गया।
उक्त के अनुपालन के क्रम में जालौन नगर पालिका में पुनीत मित्तल नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनीधि जालौन, राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल, चौकी इंचार्ज जालौन शहर क्षेत्र/कस्बा गोबिन्द सक्सेना जी एवं परिवहन विभाग के प्रवर्तन सिपाही आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राजेश कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा जालौन शहर के जालौन चैराहे पर सभी उपस्थित व्यक्तियों कों सडक सुरक्षा के बारे में जागरूक किया तथा आमजनमानस से अपील की गयी कि वे हेलमेट/सीटबेल्ट का प्रयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलायें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, साथ ही बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट वाले चालक/वाहन स्वामियों कों सडक सुरक्षा के अनुपालन में राजेश कुमार सहायकै सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा शपथ दिलाई एवं नगर पालिका अध्यक्ष जालौन प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने मिडिया के माध्यम से और उपस्थित आमजनमानस से अपील की लोग सीटबेल्ट/हेलमेट वाहन चलाते समय आवश्य प्रयोग करें नशे की हालत में वाहन न चलाये सरकार द्वारा निर्धारित सड़क सुरक्षा मानकों का अनुपालन करते हुये जालौन के निवासी सुरक्षित रह सके। सडक पर सुरक्षित चलने का कार्य सरकार से अधिक हम लोगो का है। इस मौके पर पुलिस बल के साथ मौजूद जालौन कस्बा क्षेत्र चैकी इंचार्ज गोबिन्द सक्सेना ने लोगो से सड़क सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक होने व अन्य को जागरूक करने की अपील की जिससे देश के नागरिक सुरक्षित रह सके।
राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल ने उरई शहर के शहीद भगत सिंह चैराहा (मच्छर चैराहा) पर यातायात कर्मियों के सहयोग से सडक सुरक्षा अभियान चलाया, जिसमे बिना हेलमेट, सीटबेल्ट के चालक एवं वाहन स्वामियों को परिवहन विभाग एवं उनके परिवार की ओर से ’फूलमाला’ पहनाते हुये अनुरोध किया कि वाहन चलाते समय हमेशा दो पाहिया वाले हेलमेट, व चार पाहिय वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का प्रयोग करें एवं सड़क सुरक्षा के मानकों का पालन करें । ऐसे वाहन चालक/वाहन स्वामियों कों मौके पर ही एकत्रित कर श्री राजेश कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने शपथ भी दिलवाई उस समय परिवहन विभाग का इस उद्देश्य हेतु तैयार प्रचार वाहन भी मौजूद था जो इलैक्ट्रनिक माध्यमों से लोगो को जागरूक करने का कार्य सुबह से ही शहर के विभिन्न स्थालों/चैराहों पर जा कर रहा है।
