{“_id”:”6797c6eb7f5a4904aa0a4887″,”slug”:”underworld-don-dawood-ibrahim-guru-subhash-singh-admitted-in-bhu-mafia-sent-jail-after-5-years-2025-01-27″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP : BHU में एडमिट था अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद का गुरु सुभाष, माफिया को 5 साल बाद भेजा गया जेल; नहीं चली बहानेबाजी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बीएचयू अस्पताल से जाता सुभाष सिंह ठाकुर उर्फ सुभाष राय उर्फ बाबा। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजीवन कारावास की सजा काट रहा माफिया सुभाष ठाकुर पांच साल बाद सोमवार को बीएचयू अस्पताल से फतेहगढ़ सेंट्रल जेल भेज दिया गया। हालांकि, इसके पीछे की राह आसान नहीं रही।
Trending Videos
वह खुद के अस्वस्थ होने का दावा करता रहा। मगर, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की तरफ से गठित 12 डॉक्टरों के पैनल ने बताया कि सुभाष ठाकुर स्वस्थ है। उसे जेल से अस्पताल में लाकर रखने का कोई ठोस आधार नहीं है। सुभाष ठाकुर को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का गुरु कहा जाता है।
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी सुभाष सिंह ठाकुर उर्फ सुभाष राय उर्फ बाबा नब्बे के दशक में मुंबई अंडरवर्ल्ड का चर्चित नाम रहा है। मौजूदा समय में भी मुंबई में पूर्वांचल के शूटर किसी वारदात को अंजाम देते हैं तो महाराष्ट्र पुलिस की शक की सूई सबसे पहले सुभाष ठाकुर की ओर जाती है।