{“_id”:”671e83c3fac7ab8d61054c44″,”slug”:”unhappy-with-the-chaos-traders-and-farmers-blocked-the-gate-orai-news-c-224-1-ori1005-121546-2024-10-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: अव्यवस्थाओं से नाखुश व्यापारी व किसानों ने गेट पर लगाया जाम\nगल्ला मंडी में अव्यवस्थाओं पर धरने पर बैठे व्यापारी व किसान, गेट पर जाम लगाया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
गल्ला मंडी में फैली गंदगी, अवैध रूप से खड़े वाहनों के कारण लगने वाले जाम से होती दिक्कत
सीओ व नायब तहसीलदार ने सोमवार तक समस्याएं दूर करने का भरोसा देकर शांत कराया
फोटो-18-गल्ला मंडी गेट पर जाम लगा धरने पर बैठे व्यापारी व किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। बंगरा मार्ग स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर किसान व व्यापारी दोनों परेशान हैं। मंडी में फैली गंदगी, अवैध रूप से खड़े वाहनों के कारण लगने वाले रहे जाम की समस्या से आजिज व्यापारियों व किसानों ने मंडी गेट पर धरना दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ व नायब तहसीलदार के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ और जाम खुला। इस दौरान करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
नवीन गल्ला मंडी परिसर में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर व्यापारी व किसान दोनों परेशान हैं। पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा चेकिंग के दौरान पकड़े जाने वाले ट्रक व डंपरों को मंडी परिसर में ही खड़ा करने से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इन दिनों धान का सीजन होने के चलते मंडी में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में धान लादकर मंडी में पहुंच रहे हैं। लेकिन जाम के चलते उन्हें घंटों परेशान होना पड़ रहा है।
जबकि इस समय मंडी में जनपद के अलावा अन्य जनपदों यहां तक कि मध्य प्रदेश से भी किसान धान बेचने आ रहे हैं। इसके अलावा बाहर के व्यापारी भी खरीदारी करने आ रहे हैं। मंडी में बढ़ती भीड़ के चलते चारों तरफ गंदगी फैली है। जाम और गंदगी से परेशान व्यापारी और किसान रविवार सुबह मंडी गेट पर धरने पर बैठ गए और समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
जाम की सूचना पाकर मंडी सचिव वीरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार गौरव कुमार व सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेयी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों व किसानों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि सोमवार तक मंडी परिसर में खड़े ट्रकों व डंपरों को हटाकर सफाई करा दी जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद व्यापारी व किसान धरने उठे और व्यापारिक गतिविधियां शुरू हुई।
इस दौरान धर्मेंद्र दीवौलिया, मोहन कुशवाहा, अंशुल सक्सेना, मनोज शिवहरे, विजय कुशवाहा, संतराम कुशवाहा, राजू श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, बाबा तिवारी, पंकज गुप्ता, बबलू कैलोर, नीलू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
