
रोडवेज बस
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पवा में हाईवे मार्ग पर ललितपुर से लखनऊ जा रही रोडवेज बस में अज्ञात लोगों ने पत्थरों से हमला कर दिया। इससे तीन सवारियां चोटिल हो गईं। रविवार को रात्रि में लगभग 8:45 बजे पर ललितपुर से लखनऊ जा रही रोडवेज बस कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम पवा के पास पहुंची थी, तभी पहले से बस का पीछा कर रहे लोग आगे जाकर रुक गए और बस आते ही लगभग तीन चार अज्ञात लोगों ने अचानक पत्थर मार देना शुरू कर दिए।
इससे बस की कांच फूट गए और सवारी में लग गए। ऐसी लगभग तीन सवारियां चोटिल हो गई। रोडवेज बस तालबेहट क्षेत्राधिकारी कार्यालय वापस आई और पुलिस को सूचना दी है। मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, बस में ही गुटखा थूकने को लेकर दो सवारी में कहासुनी हो गई। इस पर एक सवारी तालबेहट उतरी और अपने लोगों को बुलाकर घटना को अंजाम दे दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद्र ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।
