केंद्रीय कर्मियों के लिए नई पेंशन स्कीम यूपीएस लागू करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस स्कीम का स्वागत करते हुए इसे केंद्र का कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा करार दिया था। इससे माना जा रहा है कि शीघ्र ही यूपी में भी पेंशन की यह स्कीम लागू होगी। 


Unified Pension Scheme will be executed in Uttar Pradesh too.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala

Trending Videos



विस्तार


केंद्र की तर्ज पर शीघ्र ही उत्तर प्रदेश में भी यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) लागू हो सकती है। इसके लिए वित्त विभाग ने मंथन प्रारंभ कर दिया है। इस पर आने वाले व्यय भार का आकलन किया जा रहा है।

Trending Videos

केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को केंद्रीय कर्मियों के लिए नई पेंशन स्कीम यूपीएस लागू करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस स्कीम का स्वागत करते हुए इसे केंद्र का कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा करार दिया था। इससे माना जा रहा है कि शीघ्र ही यूपी में भी पेंशन की यह स्कीम लागू होगी। यहां राज्य सरकार के करीब 17 लाख कार्मिक है, जिन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।

 

केंद्र सरकार से शासनादेश जारी होने के बाद यूपी का वित्त विभाग भी इस योजना के प्रावधानों को लेकर एक नोट तैयार करेगा। इसे कैबिनेट के सामने प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि लागू करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। उधर सुभासपा के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भी कहा है कि यूपी में शीघ्र ही यूपीएस लागू होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *