
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्हें सुविधाजीवी नेता बताया है। कहा कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह धरतीपुत्र थे, जबकि अखिलेश यादव ट्विटरपुत्र हैं। वह पूरे समय कमरे में रहते हैं। सिर्फ चुनाव आने पर बाहर निकलते हैं। लोकसभा चुनाव में जनता फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए 400 से ज्यादा सीटें जिताएगी। विपक्ष के लोगों में भय, भ्रम और भगदड़ है, इसलिए वह छिटककर एनडीए के साथ आ रहे हैं।
जिला मुख्यालय पर स्थित भाजपा कार्यालय पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने का तरीका बताया। कहा कि आवास, शौचालय, रसोई गैस, राशन, आयुष्मान कार्ड सहित कई योजनाओं के दायरे में आकर उसका लाभ पाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यही लाभार्थी फिर से भाजपा को जिताएंगे। उनके पास जाकर संपर्क बढ़ाएं। कार्यकर्ताओं के बाद वह मीडिया से मुखातिब हुए।