Unique devotion of Laddu Gopal in Agra he studies in nursery class and goes to school everyday

लड्डू गोपाल का होमवर्क करातीं भक्त अलका।
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में दयालबाग निवासी अलका अग्रवाल पिछले पांच वर्ष से कान्हा की भक्ति में इतनी मग्न है कि लड्डू गोपाल को उनकी मां और उनको पुत्र मान चुकी हैं। बुधवार को अलका अग्रवाल ने अपने दोहा संग्रह की पुस्तक अलका के कृष्णा का विमोचन अपने और कान्हा के जन्मदिन पर किया। भक्त अलका बताती है कि वह बरौली अहीर स्थित परिषदीय स्कूल में शिक्षक हैं। 

Trending Videos

उनकी मित्र बबीता ने पांच वर्ष पूर्व उनके जन्मदिन पर उपहार के स्वरूप में लड्डू गोपाल दिये थे। उनकी मित्र ने कान्हा की भक्ति की राह दिखाई। इसके बाद से वह लड्डू गोपाल को अपना पुत्र मान लिया। लड्डू गोपाल का नाम केशव रख तीन वर्ष की आयु में दयालबाग स्थित मदर्स हार्ट पब्लिक स्कूल में एडमिशन कराया। फर्स्ट डिवीजन के साथ पीजी पास की। अब वह नर्सरी कक्षा में हैं।

स्कूल से मिलता है होमवर्क…

स्कूल से केशव (लड्डू गोपाल) को होमवर्क मिलता है उसे अलका लड्डू गोपाल का हाथ पकड़ कर कराती हैं। जब भी स्कूल में कोई कार्यक्रम होता है तो अलका उनको अपने साथ लेकर जाती हैं। अलका अग्रवाल ने बताया कि उनका एक बेटा है उत्सव दूसरा बेटा (लड्डू गोपाल) केशव को माना है। केशव को वह आठवीं तक पढ़ाएंगी। इसके साथ ही वह उन्हें अपने पुत्र की तरह हर सुख सुविधाए देंगी।

पुस्तक विमोचन पर ये लोग उपस्थित रहे

दोहा संग्रह अलका के कृष्ण पुस्तक के विमोचन यूथ हॉस्टल में किया गया। कार्यक्रम में संगीत अग्रवाल, मुकेश शर्मा, हरिमोहन गोस्वामी, डॉ आरएस तिवारी, रमेश पंडित, अशोक अश्रु, परमानंद शर्मा, आदर्श नंदन, पूनम वाष्र्णेय, आदि उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें