न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi

Updated Mon, 30 Mar 2026 05:50 AM IST

Auraiya News: औरैया के राकेश यादव ने भविष्य में लावारिस मौत और संस्कार न होने के डर से सोमवार यानि आज जीवित रहते हुए अपना तेरहवीं भोज आयोजित किया है, जिसमें 1900 लोग शामिल होंगे।


Auraiya 65 Year Old Man Hosts His Own Post Demise Commemorative Feast 1900 People Invited

राकेश यादव और लोगों को वितरित किए गए कार्ड
– फोटो : amar ujala



विस्तार

औरैया जिले में अकेलेपन ने एक इंसान को जीते जी अपनी ही तेरहवीं करने के लिए मजबूर कर दिया। क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के 65 वर्षीय राकेश यादव ने सोमवार को तेरहवीं संस्कार के रूप में भंडारा कराने का निर्णय लिया है। अविवाहित राकेश ने गांव-गांव करीब 1900 लोगों को निमंत्रण पत्र भी भेजे हैं।


Trending Videos


तीन भाइयों में सबसे बड़े राकेश के छोटे भाई चंद्रपाल यादव की बीमारी से मौत हो चुकी है। दूसरे भाई नरेश यादव की हत्या कर दी गई थी। तीनों भाइयों की शादी नहीं हुई थी। परिवार में ऐसी घटनाएं उनके जीवन में ऐसा खालीपन छोड़ गईं, जिसे भर पाना उनके लिए संभव नहीं। उनकी एक विवाहित बहन भी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *