संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Wed, 10 Jan 2024 05:37 PM IST

unknown uprooted 41 pandrol clips from the railway track in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में ट्रेन पलटाने की साजिश रचने का मामला सामने आया है। बरेली-पीलीभीत रेलवे लाइन पर सेंथल से भोजीपुरा के बीच किसी ने 41 पेंड्रोल क्लिप उखाड़ दिए। सोमवार को ट्रैक का निरीक्षण करने पहुंचे इंजीनियर आशीष कुमार ने पेंड्रोल क्लिप उखड़े देखे तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। उस समय एक मालगाड़ी वहां से गुजर रही थी। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उसको रोका गया।

सुबह 7:24 से 7:56 बजे तक इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। मालगाड़ी भी खड़ी रही। तलाश करने पर 31 पेंड्रोल क्लिप ट्रैक के किनारे ही पड़े मिले। 10 क्लिप गायब थे। सभी पेंड्रोल क्लिप लगाने के बाद मालगाड़ी को यहां से गुजारा गया।

रामभक्तों के लिए बड़ा एलान: सीएम योगी बोले- रामलला के दर्शन करने अयोध्या आइए, सारा खर्च जनप्रतिनिधि उठाएंगे

रेलवे के इंजीनियर नेत्रपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह किसी की साजिश लग रही है। अगर चोरी के लिए इन्हें उखाड़ा गया होता तो आरोपी इन्हें साथ ले जाते। पेंड्रोल क्लिप उखाड़ने वालों का अब तक पता नहीं लग पाया है। घटना भोजीपुरा थाना क्षेत्र की है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले में सिविल पुलिस के साथ-साथ आरपीएफ की टीमें भी जांच पड़ताल में लगी हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *