Unknown vehicle ran over a bike-riding uncle-nephew and a cyclist many died In Firozabad

firozabad road accident
– फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टूंडला में एटा रोड पर देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे और एक साइकिल सवार को रौंद दिया। हादसे में भतीजे और साइकिल सवार की मौत हो गई। वहीं, चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। चाचा- भतीजे शादी समारोह में भाग लेकर वापस एटा लौट रहे थे।

एटा के थाना सकरौली इलाके के पृथ्वीपुर के रहने वाले सुधीर कुमार (16) पुत्र विजेंद्र कुमार अपने चाचा जितेन्द्र कुमार पुत्र ओम प्रकाश  के साथ रविवार शाम टूंडला स्थित बैनीवाल गार्डन में अपनी बुआ के लड़के की शादी समारोह में भाग लेने आए थे। 

रात 11 बजे वो अपने गांव लौट रहे थे। उनकी बाइक थाना पचोखरा के गांव श्रीनगर के पास पहुंची तभी गलत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सुधीर की मौके पर ही मौत हो गई। 

वहीं चाचा जितेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच टूंडला से साइकिल से अपने गांव लौट रहे इमलिया निवासी हरिओम (26) को भी वाहन ने रौंद दिया। गंभीर घायल हरिओम को अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *