Police arrested four accused including a contractor selling adulterated liquor in Unnao

गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : social media

विस्तार


सोहरामऊ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में देशी शराब पीने के बाद दो श्रमिकों की मौत हो गई थी। वहीं, एक की हालत गंभीर थी। मामले में मृतक की बेटी ने तहरीर दर्ज कराई थी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर ठेके के मैनेजर, सेल्समैन सहित चार पर हत्या और मिलावटी शराब बेचने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज है।

जानकारी के अनुसार, सोहरामऊ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी हुलासी (55) पृथ्वीपाल (54) और पृथ्वीपाल के छोटे भाई जयकरन (35) की मंगलवार की शाम शराब पीने से तबीयत खराब हो गई थी। उल्टियां व पेट दर्द होने पर परिजनों ने निजी डॉक्टर को दिखाया था। कुछ सुधार होने पर घर ले आए थे। बुधवार को हालत बिगड़ने पर नवाबगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने हुलासी और पृथ्वीपाल को मृत घोषित कर दिया था। जयकरन का कानपुर हैलट में इलाज चल रहा है।

पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने शराब ठेके पर जांच की। ठेके पर काम करने वाले अमेठी जिले के थाना पीपरपुर के गांव तुलापुर निवासी राजकुमार, सेल्समैन बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के तेरवा निवासी टिंकल, फतेहपुर जिले के सुल्तानघोष निवासी रवि और फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के कृष्णा जायसवाल से पूछताछ की तो शराब ठेके में मिलावटी शराब बिकने का खुलासा हुआ।

सेल्समैन ने बताया कि वह मिलावटी शराब बेचते थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस निशानदेही पर शराब ठेके से 15 देशी क्वाटर, 96 खाली शीशियों के ढक्कन, पेचकस और अनुजा ब्रांड रंग की डिब्बी व केमिकल बरामद किया। पुलिस ने मृतक पृथ्वीपाल की बेटी अंजली की तहरीर पर सोहरामऊ थाने में चारों के खिलाफ हत्या और मिलावटी पदार्थ बेचने की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *