उन्नाव जिले में बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद खुद अनियंत्रित होकर गहरी खंती में जा पलटी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक महिला और उसकी बेटी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बाइकों को रौंदते हुए सड़क किनारे खंती में पलट गई। वहीं, बाइकों के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
