Unnao Accident: Two bike riders died after colliding with a loader

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उन्नाव-हरदोई मार्ग पर डीहा गांव के पास लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक और उसकी बहन की सास की मौत हो गई। युवक उन्हें उनके घर छोड़ने जा रहा था। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बम्हना निवासी हरिओम (21) पुत्र सीताराम कानपुर की एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। गुरुवार को वह छुट्टी पर घर आया था। शुक्रवार को माखी थानाक्षेत्र के मझखोरिया गांव में रहने वाली बहन पूनम की सास नंदिनी (45) पत्नी कैलाश के बीमार होने पर उन्हें दवा दिलाने बाइक से सफीपुर आया था। देर शाम उन्हें घर छोड़ने जा रहा था।

उन्नाव-हरदोई मार्ग पर डीहा गांव के पास शुक्रवार रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। घटना में हरिओम की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि नंदिनी घायल गईं। परिजन निजी अस्पताल में उनका इलाज करा रहे थे। देर रात इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। हरिओम तीन बहनों में अकेला भाई था। पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। इकलौते बेटे की मौत से मां जयरती और अन्य परिजन बेहाल हैं। माखी थानाध्यक्ष संदीप मिश्र ने बताया कि युवक की मौके पर मौत हुई थी। जबकि महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें