फतेहपुर चौरासी। परशुरामपुर एहतमाली गांव में कृषि और बाग की जमीन की रखवाली कर रहे युवक को जान से मारने की धमकी देने और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर दो पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
खबर वहीं जो सत्य हो©

बांगरमऊ कस्बे के नौनिहालगंज निवासी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी मां के नाम पर परशुरामपुर एहतमाली गांव में कृषि और बाग की जमीन है। इसकी रखवाली के लिए धर्मेंद्र नाम का व्यक्ति तैनात है। आरोप है कि 12 नवंबर की शाम चार बजे पप्पू उर्फ धनीराम अपने एक अज्ञात सहयोगी के साथ खेत पहुंच और रखवाली कर रहे धर्मेंद्र को वहां से जाने के लिए कहा। विरोध पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी और रकम न देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। राघवेंद्र ने तहरीर में आरोपी को आपराधिक प्रवृत्ति का बताते हुए उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों का हवाला दिया। उन्होंने परिवार और खेत की रखवाली कर रहे युवक की सुरक्षा की मांग की। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।