Unnao road accident, Negligence of officers cost three lives, truck overturned because footpath was below road

unnao road accident
– फोटो : amar ujala

विस्तार


उन्नाव जिले में  लोक निर्माण विभाग के अफसरों और ठेकेदार की लापरवाही तीन जिंदगियों पर भारी पड़ गई। जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां फुटपाथ सड़क से करीब दो फीट नीचे था। सड़क बनाने के बाद यदि फुटपाथ और सड़क का लेबल बराबर करा दिया जाता, तो शायद हादसा टल जाता। बांगरमऊ से संडीला जाने वाले मार्ग का जिले की सीमा में 18 किलोमीटर हिस्सा है।

पीडब्ल्यूडी करीब एक महीने से इस मार्ग का नवीनीकरण करा रहा है। करीब पांच किलोमीटर मार्ग का निर्माण होना बाकी है। बनने के बाद सड़क फुटपाथ से काफी ऊंची हो गई है। जहां पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा वहां सड़क पटरी से करीब दो फीट ऊंची है। दूसरे वाहन को साइड देते समय वाहन अक्सर दुर्घटनाग्रस्त होते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *