{“_id”:”6833c1ec1f760b3f7106bbf6″,”slug”:”unnao-road-accident-speed-was-120-km-per-hour-car-dragged-for-50-meters-air-bags-opened-but-lives-not-saved-2025-05-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: 120 KM प्रति घंटा थी रफ्तार, 50 मीटर तक घिसटी कार, एयर बैग तो खुले पर नहीं बचीं चार जान, पढ़ें उन्नाव हादसा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Unnao Accident News: मृतक के भांजे राजेश के मुताबिक मामा जब देवरिया से चले थे, तो मामी की उनसे फोन पर बात भी हुई थी। मामी ने आराम से धीरे गाड़ी चलाते हुए आने की बात कही थी। उन्हें नहीं पता था कि अब मामा कभी उनके पास नहीं पहुंचेंगे।
unnao road accident – फोटो : amar ujala
विस्तार
Tragic Accident In Unnao: उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जिस समय कार कंटेनर में भिड़ी उसकी रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी। कंटेनर को सामने देख कार चला रहे बृजेश ने रोकने की कोशिश भी की थी। घटनास्थल पर 50 मीटर दूर से टायरों के घिसने के निशान इसकी गवाही दे रहे थे। जिस तरह से पूरी कार कंटेनर के नीचे समा गई उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंटेनर खड़ा था।
Trending Videos
हालांकि पुलिस इससे इन्कार कर रही है। एक्सप्रेसवे पर जिस स्थान पर घटना हुई वहां सड़क पर कार के 50 मीटर तक कार के पहियों के घिसटने के निशान बने हैं। सीओ के मुताबिक घटना के समय गाड़ी की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा होने का अनुमान है। कार इतनी तेजी से कंटेनर के नीचे घुसी कि उसके पहिए तक उठ गए। अनुमान है कि गाड़ी चला रहे युवक ने बचने का पूरा प्रयास किया।