न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय

Updated Sat, 16 Nov 2024 10:46 PM IST

Unnao News: दुकानदार की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


loader

Unnao: Shopkeeper strangled to death

सुनील की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


अड़ेरुवा गांव में साइकिल रिपेयरिंग दुकानदार की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव से करीब 500 मीटर दूर झोपड़ी में मिला। शनिवार सुबह बेटी चाय-नाश्ता देने गई तब घटना की जानकारी हुई। पोस्टमार्टम में गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई है। थानाक्षेत्र के अड़ेरुवा गांव निवासी सुनील चौरसिया (50) की गांव से 500 मीटर दूर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान थी। बगल में ही उनकी झोपड़ी भी है।

काम करने के बाद रात में वह वहीं रुक जाते थे। शुक्रवार रात बेटी सुभांशी खाना लेकर गई तो सुनील ने टिफिन रख देने की बात कही, इससे बेटी लौट गई। शनिवार सुबह आठ बजे जब वह दोबारा चाय-नाश्ता लेकर पहुंची तो देखा टिफिन में खाना भरा रखा था और पिता सुनील जमीन पर पड़े थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत होना वजह बताई गई। सुभांशी ने बताया कि वह अपनी भाभी के साथ गांव वाले घर में रहती है। एक भाई नवीन केरल में और अंकुश दुबई में काम करते हैं। थानाध्यक्ष राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने अभी किसी पर आरोप नहीं लगाया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *