न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय

Updated Thu, 08 Aug 2024 08:34 PM IST

यूपी के उन्नाव जिले में शिक्षिका से गंदे इशारे करने का स्कूल प्रबंधक का वीडियो वायरल हो रहा है। प्रबंधक ने एक और वीडियो वायरल कर कहा कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।


Unnao: Video of school manager making obscene gestures to a teacher goes viral

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

Trending Videos



विस्तार


उन्नाव के एक निजी स्कूल के प्रबंधक का सोशल मीडिया पर महिला शिक्षिका से गंदे इशारे करने का वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद प्रबंधक ने एक वीडियो शेयर कर अपनी सफाई देने का प्रयास किया। उन्होंने स्कूल की शिक्षिकाओं से भी अपनी (प्रबंधक) तारीफ कराई है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Trending Videos

सोशल मीडिया पर वायरल हुए 25 सेकंड के वायरल वीडियो में स्कूल का प्रबंधक महिला शिक्षक से गंदे इशारे कर रहा है। शिक्षिका आधे समय की छुट्टी मांगने गई थी। हालांकि शिक्षिका ने अभी कहीं इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। बुधवार शाम एक और वीडियो वायरल किया गया, जिसमें प्रबंधक खुद को बदनाम करने की साजिश बता रहे हैं। उनका स्टाफ उन्हें अच्छा बता रहा है। सदर कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि अभी शिकायत नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें