कानपुर के सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र में सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में कक्षा दो के आठ वर्षीय छात्र ने स्कूल में दी जा रही मानसिक प्रताड़ना से गुमसुम होकर घर की दीवारों पर हेल्प… हेल्प… लिखना शुरू कर दिया। रात को सोते वक्त नींद में बड़बड़ाते हुए कहा कि मैम… मैंने पेन नहीं लिया। मां ने जब बच्चे को गले लगाकर बात की, तो स्कूल में उसे पेन चोरी के आरोप में स्टाफ की ओर से मानसिक प्रताड़ित किए जाने का खेल सामने आया।

Trending Videos


मां ने स्कूल के डायरेक्टर, प्रधानाचार्य, कक्षाध्यापिका और शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। रमईपुर न्यू सोसाइटी रौतारा निवासी फौजी अभिषेक शंकर दुबे का बेटा आकाश (8) सेनपश्चिम पारा स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। मां पूनम दुबे ने पुलिस को बताया कि कक्षाध्यापिका संगीता मलिक, प्रधानाचार्य अनुप्रित रावत, शिक्षक स्वतंत्र अग्निहोत्री ने बीती 28 नवंबर को बेटे पर पेन चोरी का आरोप लगाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें